हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में मशहूर कन्नड एक्टर दर्शन, जाने क्या है मामला

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jun, 2024 04:35 PM

kannada actor darshan thoogudeepa in police custody in murder case

पॉपुलर कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर पर हत्या करने का आरोप लगा है और इस मामले में पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि उनके 9 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनसे...

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉपुलर कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर पर हत्या करने का आरोप लगा है और इस मामले में पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि उनके 9 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

PunjabKesari


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी गिरीश ने कहा है कि अभिनेता दर्शन थूगुदीप को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने एक्टर दर्शन के नाम का खुलासा किया है। पुलिस उसी पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपियों के संपर्क में था।

 

पीड़ित रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला। यह घटना तब सामने आई जब आते जाते लोगों ने गली के कुत्तों को नाले से एक शव को घसीटते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की जांच के दौरान कथित तौर पर गिरिनगर के तीन लोगों ने हत्या के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों ने दावा किया कि हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर दर्शन के कहने पर हत्या की थी। 


बता दें कि एक्टर दर्शन थुगूदीप कन्नड़ सिनेमा के ए-लिस्टर्स एक्टर्स में आते हैं। दर्शन एक जाने माने एक्टर के अलावा प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को मजेस्टिक, ध्रुवा,लंकेश पत्रिके,धर्मा, दर्शन, जोथे जोथेयल,सारथी, मिस्टर ऐयर्यवार्ता, क्रांति और काटेरा जैसी कुछ हिट फिल्में दीं हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!